इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान...कांग्रेस स्क्रीनिंग... - CG Sandesh

इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान...कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर भाजपा(bjp ) ने चुनावी तैयारियों में कांग्रेस(congress ) को पीछे छोड़ दिया है। अब कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। इसमें करीब पांच से आठ दिन का समय और लग सकता है। पांच मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को एक दिन पहले यानी सोमवार चार मार्च को किया जा रहा है। चुनाव को रोचक बनाने और भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। 

पीसीसी द्वारा तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस ​सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेडिया के नाम शामिल हैं। वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों, पीसीसी तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए गए तीन-तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। पीसीसी के पास बस्तर को छोड़ सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे लेकिन पीसीसी(PCC )ने आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें