दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी, संभावित ... - CG Sandesh

दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी, संभावित सूची में पूर्व सीएम बघेल, सिंहदेव और चौबे का नाम शामिल

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। लोगों को अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। इसीलिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 4 मार्च को बुलाई गई है। ये बैठक पहले 5 मार्च को होनी थी। छत्तीसगढ़ के संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे के नाम शामिल हैं। वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों,पीसीसी तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए गए तीन तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। पीसीसी के पास बस्तर को छोड़ सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे। 

लेकिन पीसीसी के आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। सूची में जिन नामों को शामिल किया गया है। इस आधार पर माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी भी सूरत में भाजपा को एकतरफा बढ़ने लेने नहीं देना चाह रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को मैदुन में उतरने की प्लानिंग चल रही है। नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की अध्यक्षता में होने वाले इस बैठक में सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। इस बैठक में प्रभारी सचिन पायलट, पीसीस चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू समेत तीन प्रभारी भी शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें