8 मार्च के बजाए इस तारिख को मिलेगी 'महतारी वंदन योजना' की पह... - CG Sandesh

8 मार्च के बजाए इस तारिख को मिलेगी 'महतारी वंदन योजना' की पहली किस्त

रायपुर। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। योजना के तहत महिलाओं को 8 मार्च की जगह अब 7 मार्च दी जाएगी। इस योजना के कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा। इस ख़ास मौके पर पीएम के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के हाथों सभी पात्र महिलाओं को पहली किस्त दिलाने की तैयारी चल रही है। बता दें, अब तक छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए 70.26 लाख आवेदन मिले हैं। कुल आवेदनों में 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट हुए। रायपुर में सबसे ज्यादा 5 लाख 35 हजार 835 आवेदन मिले। दावा आपत्ति के बाद 5 लाख 35 हजार 405 आवेदन एप्रुव हुए।


1 मार्च को जारी हुई थी अंतिम सूची

महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी कर दी गई थी। इस योजना के तहत पलारी से 63, 284 महिलाओं ने आवेदन किया है। वहीं कुछ महिलाओं को दस्तावेज को लेकर बैंक में समस्या आ रही है। पलारी ब्लाक की हजारों महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं है। ऐसे में वे बैंक और पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। ऐसी महिलाओं की भीड़ हमे विभिन्न बैंकों में देखने को मिल रही है। आस-पास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं रोज अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवाने के लिए बैंक शाखा में पहुंच रही हैं।

महिलाओ के सामने बड़ी समस्या

एक नई समस्या महिलाओं के सामने और आ रही है और वह यह है महिलाओं का आधार कार्ड अगर अपडेट नहीं है तो वह लिंक नहीं हो पा रहा है। ऐसी महिलाएं अब कह रही हैं कि, अगर आधार का बैंक खाते से लिंक होना इतना जरूरी था तो फॉर्म जमा करवाते वक्त ही इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। तब उनके पास पर्याप्त समय था और आसानी से सारा काम समय पर कर लेतीं। अब जब एक से दो दिन बचा हुआ है तो काम नहीं हो पा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें