लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट में होगा बदलाव, कई विधायक मं... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट में होगा बदलाव, कई विधायक मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते है। दरअसल, भाजपा ने मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को सांसद का टिकट दे दिया है। अगर बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। जिस वजह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में अहम बदलाव हो सकते है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पास वर्तमान में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी है। अगर वे सांसद बनते है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। इस स्थिति में साय कैबिनेट में बदलाव होना तय है। 

जिसके बाद प्रदेश में दो विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री के पद हैं। वर्तमान में साय के मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा समेत अन्य मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, लखन देवांगन शामिल हैं। फिलहाल 12वां मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद ही बनाया जाएगा। इस तरह दो नए विधायकों को जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें वरिष्ठ नेताओं में बस्तर से लता उसेंडी, सरगुजा से रेणुका सिंह, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, रायपुर से राजेश मूणत और अजय चंद्राकर प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें