ED ने बरामद किए 27 लाख नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज - CG Sandesh

ED ने बरामद किए 27 लाख नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है. हाल ही में छापेमार कार्रवाई में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। वहीं डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत 27 लाख रुपए नगदी जब्त भी की है।


बता दें कि ईडी ने एक मार्च को डीएमएफ घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की थी। कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी व ठेकेदारों के 13 ठिकानों पर दबिश दी थी। यह कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी। ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस छापेमारी में 27 लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है। इसके अलावा डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें