Good News : अब डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी Vande Bharat Express - CG Sandesh

Good News : अब डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी Vande Bharat Express

रायपुर। नागपुर से रायपुर के रास्ते बिलासपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे ने डोंगरगढ़ में इस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है. अब तक वंदेभारत का ठहराव रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में ही होता था. इन स्टेशनों पर ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाती थी. बता दें कि इसके लिए राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री अश्वनी वैषणव से पत्र लिखकर मांग की थी.


डोगरगढ़ में वंदेभारत ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय का पत्र प्राप्त होने के बाद सांसद पांडेय ने इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दी है. सांसद ने बताया है कि गत माह संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मां बम्लेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए निरंतर निवेदन किया था.

बता दें कि डोंगरगढ़ के उन्नयन और विकास के लिए पर्यटन विभाग से प्रसाद योजना के तहत 45 करोड़ रुपए की लागत के कार्य प्रगति पर है. डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी तीर्थ के अतिरिक्त भगवान बुद्ध का तीर्थ प्रज्ञागिरि और आचार्य विद्यासागर की कर्मस्थली चंद्रगिरि तीर्थस्थल है, वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 20825/26 के डोंगरगढ़ में ठहराव के लिए सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें