रायपुर में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, 1.50 लाख से ज्याद... - CG Sandesh

रायपुर में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, 1.50 लाख से ज्यादा घर होंगे प्रभावित…

रायपुर। राजधानी में 1.50 से अधिक घरों में आज शाम और कल सुबह पानी की सप्लाई बंद रहेगी। शहर के लगभग 40 से 45 वार्डों में सप्लाई करने वाले इंटेकवेल की पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। जिस वजह से रायपुर नगर निगम द्वारा पाइप लाईन सुधार के लिए 14 घंटे का शटडाउन लिया गया है।

भाटागांव में इंटेकवेल के पास ही लीकेज को ठीक करने आज 20 फीट की खोदाई कर जमीन में गड़े पाइप लाइन को ठीक किया जाएगा। छह मार्च बुधवार की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद यह मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस वजह से सात मार्च गुरुवार की सुबह भी आंशिक रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।


30 टंकियों में नहीं पहुंचेगा पानी

इस मरम्मत कार्य के चलते इंटेकवेल के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट से भरी जाने वाली शहर की 30 पानी टंकियों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। इस कारण से भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी डी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, नया रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया और देवेन्द्र नगर क्षेत्र में आने वाली पानी टंकियों से सप्लाई बंद रहेगी।

इस दौरान जल आपूर्ति के लिए निगम मुख्यालय में मौजूद पचपन और सभी जोनों में मौजूद टैंकर तैयार रहेंगे। जिन्हें आवश्यकता अनुसार मोहल्लों में भेजा जाएगा। वहीं छह मार्च की सुबह सभी पानी टंकियों से सप्लाई शुरु हो जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें