CG ACCIDENT : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत...एक की हालत... - CG Sandesh

CG ACCIDENT : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत...एक की हालत गंभीर

कोंडागांव। जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किये जाने की तैयारी चल रही है।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में घोड़ागांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर मौत हो गई। वहीं भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें