कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में आएगी राशि - CG Sandesh

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में आएगी राशि

राज्य में धान खरीद का दायरा बढ़ाने के बाद सरकार अब किसानों को धान की खरीद पर बोनस देने का वादा पूरा करने जा रही है. कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में 12 मार्च को ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे. राज्य सरकार की इस स्कीम का फायदा छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को होगा.

किसानो के लिए सरकार ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के Farmer Welfare के लिए जो वादे किए थे, उन्हें ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में प्रचारित किया गया. बता दे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके इस बारे में बताया है उन्होंने कहा है कि विष्णु सरकार का पक्का है इरादा. निभायेंगे किसानों से किया हर वादा. कृषक उन्नति योजना से कृषक समुदाय समृद्ध होगा. राज्य के किसानों को 12 मार्च को राशि जारी की जाएगी.

किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में बीजेपी सरकार ने किसानों को बोनस देने के बारे में कहा था. फिलहाल अब सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही है. राज्य सरकार किसानों को इस खरीद के बदले पैसा ट्रांसफर करेगी. जिसके तहत ₹917 प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार के इस फैसले से किसानों तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे.

किसानों के बैंक खाते में ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जायेंगे

बता दें इस साल खरीफ के सीजन में 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई है. यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए अलग से 10 हजार करोड़ रुपये और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें