राजधानी में 9 मार्च को किसानों का महाकुंभ..केंद्रीय रक्षा मं... - CG Sandesh

राजधानी में 9 मार्च को किसानों का महाकुंभ..केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल..

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 09 मार्च को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसानों का महाकुंभ (किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन) कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर चर्चा में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 09 मार्च को प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसे किसान महाकुंभ का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


मंत्री नेताम ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है। मंत्री नेताम ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन में आने वाले किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ बिजली, पानी, भोजन आदि की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें