CG NEWS : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दादी और पोती की धारदार हथ... - CG Sandesh

CG NEWS : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या

दुर्ग। जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।


जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी राजपति साहू (62 वर्ष) अपनी पोती राधिका साहू (17 वर्ष) के साथ बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गांव में ही स्थित अपने मकान में सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपित ने उनकी हत्या कर दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। हत्यारें ने वारदात को क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें