महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, बेटे ने इस... - CG Sandesh

महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, बेटे ने इस तरह बचाई अपनी जान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा भी उसके साथ थी, लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के खेड़ी गांव की है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय दर्शाना दीपक पेटकर नाम की महिला अपनी 14 साल की बेटी और 11 साल का बेटे के साथ खेत में बने कुएं पर पहुंची थी। दर्शना अपनी बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। लेकिन कुएं के पास पहुंचते ही बेटा मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया।


इसके बाद बेटा गांव पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। जब तक लोग कुएं तक पहुंचे महिला और उसकी बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दर्शाना किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। अपने बीमारी से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है, लेकिन वो अपने बच्चों को लेकर सुसाइड करने क्यों गई, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें