रायपुर से जगदलपुर का हवाई सफर अब सिर्फ 2299 रुपये में, इस दि... - CG Sandesh

रायपुर से जगदलपुर का हवाई सफर अब सिर्फ 2299 रुपये में, इस दिन से शुरु होगी उड़ान

रायपुर। राजधानी से जगदलपुर तक की हवाई सफर करने वाले यात्रियों को एक अप्रैल से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत 2299 रुपये में ही वे रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा कर सकते है। रायपुर से जगदलपुर के लिए यह फ्लाइट विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। साथ ही जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी हवाई सेवा 31 मार्च से ही शुरू हो रही है।


जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर 10.50 बजे हैदराबाद से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेगी और 12.30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी, इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 7105 जगदलपुर से हैदराबाद दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

रायपुर से जगदलपुर की समय सारिणी

फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092जगदलपुर-रायपुर उड़ान दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई7095रायपुर से जगदलपुर दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और 3.10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन ही संचालित होगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई7105 जगदलपुर से हैदराबाद दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.50 बजे वहां पहुंचेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें