बसना : गाँव में हथियार लहराते आरोपी को पुलिस ने दबोचा - CG Sandesh

बसना : गाँव में हथियार लहराते आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गिधामुडा में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर लोगों को डराने वाले को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पकड़ा. पुलिस ने बताया की गिधामुडा निवासी आरोपी गाडाराम निषाद पिता सादराम निषाद उम्र 38 साल 6 मार्च को गांव की गली में हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों में भय उत्पन्न करता मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. 

उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन साढे 12.6 इंच तथा फल की लंबाई 8 इंच , चौडाई 2.6 इंच, मुठ की लंबाई साढे 04 इंच कीमती 200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें