रायपुर : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...जानिए क्या है पूरा ... - CG Sandesh

रायपुर : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केसला में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के गले में कैंची से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।बता दें कि आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की 2019 में बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से दो बच्चियां हैं। इसके बाद उसने तीजन बाई देवांगन से दूसरी शादी की। उससे एक लड़का है, जिससे आए दिन घरेलू लड़ाई-झगड़ा लगातार चल रहा था। वारदात वाली सुबह मृतिका का पति अपनी पत्नी को कपड़े धोने के लिए कहा। पत्नी यह सुनते ही आवेश में आ गई और पलट कर पति से कहा- मैं यहां कपड़ा धोने नहीं आई हूं।


जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पति ने आवेश में आकर सामने पड़ी कैंची से पत्नी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर पत्नी घायल हो कर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को थाने में जाकर समर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका तीजन बाई देवांगन घर में ही लहंगा सिलाई का काम करती थी।

बाहर से कपड़ा लाकर सिलाई कर अपनी जीवकोपार्जन करती थी और स्वयं खाने बनाने का काम करता था। आरोपी यज्ञबल देवांगन ने बताया कि घर का ज्यादातर काम मेरी मां किया करती थी। उसकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अपनी पत्नी को सिलाई के काम पर ध्यान कम कर घर के कामों को करने के लिए कह रहा था। सुबह कपड़ा धोने के लिए कहा तो उसी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें