राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन
बलरामपुर। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डधारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में पात्रतानुसार एकमुश्त दो माह का चावल (माह अप्रैल एवं मई 2024) का प्रदाय किया जाना है।
खाद्य संचालनालय नवा रायपुर द्वारा माह अप्रैल एवं मई 2024 का आबंटन जारी कर दिया गया है, परंतु अन्य खाद्यान्न जैसे नमक, शक्कर, चना एक माह (माह अप्रैल) का ही प्राप्त होगा। माह मई 2024 का चना, शक्कर, नमक का वितरण हितग्राहियों को माह मई में प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को दो महीने का खाद्यान्न को सुव्यस्थित वितरण कराने एवं उस पर निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें