बीच जंगल में इंसानी खोपड़ी का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप - CG Sandesh

बीच जंगल में इंसानी खोपड़ी का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

बालोद । कोतवाली थाना इलाके के जंगल में इंसानी खोपड़ी का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि वह खोपड़ी जिस किसी की होगी उसकी मौत एक माह के भीतर हुई होगी। फिलहाल पुलिस खोपड़ी को वहां मौके से लाकर मर्ग कायम करने हुए फ़ॉरेंसिक लैब भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना इलाके के बालोद दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग से लगे दैहान गांव के जंगल में कुछ लोगों ने इंसानी खोपड़ी का कंकाल देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर खोपड़ी को लाया।

जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डे ने कहा कि खोपड़ी को फ़ोरेंसिक लैब भेजा जायेगा। जंगल में मिले कंकाल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत महीने भर पहले हुई होगी जो जांच में स्पष्ट होगा। सबसे पहले खोपड़ी की पहचान की जायेगी। जिसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत कैसे हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें