मुख्यमंत्री  साय आज नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा जायेंगे - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय आज नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा जायेंगे

रायपुर /  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबेरे 10.05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.25 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कारली दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.20 बजे अटल बिहारी बाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा (गीदम) पहुंचेंगे और सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम शामिल होंगे।



श्री साय दोपहर 1.55 बजे जावंगा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवा पहुंचेंगे तथा अपरान्ह 3.40 बजे कुरूवा खैरा कल्याणपुर कर्मा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद साहू समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कुरूवा से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें