ICU से गायब हुए मरीज की सड़क दुर्घटना में मौत...अस्पातल में ... - CG Sandesh

ICU से गायब हुए मरीज की सड़क दुर्घटना में मौत...अस्पातल में मचा हड़कंप

 रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायण हॉस्पिटल से एक 50 वर्षीय मरीज के गायब होने की सूचना आई जिसके कुछ समय बाद मरीज का शव मोह्बा बाजार इलाके में मिला है. जानकारी के अनुसार मरीज की मौत सड़क दुघर्टना में हुई है.


 हैरानी की बात ये है कि लाखो की फीस वसूलने वाले निजी अस्पताल, बीना पैसे लिए लाश परिजनों को हाथ लगाने नही देते वहां आईसीयू से मरीज भाग कैसे गया. जबकि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मरीज के निकलते समय अस्पताल का सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद भी है इससे सीधे तौर पर पता चलता है कि अस्पताल प्रबंधन केवल मरीजों के परिजनों पर ही नजर रखते है कि कहीं कोई बीना बिल दिए निकल ना जाए.

घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल भी उठाए रहे है इसके साथ ही परिजनों ने देवेंद्र नगर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. मृत मरीज गृह मंत्री के जिले का है जिसका नाम मोहम्मद जाकिर चौहान है जिसका इलाज नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा था मृत मरीज पैंक्रियाश के संक्रमण से जूझ रहा था.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें