बसना : ट्रक की ठोकर से मोपेड सवार घायल - CG Sandesh

बसना : ट्रक की ठोकर से मोपेड सवार घायल

बसना के बजाज शोरूम के पास एनएच 53 रोड पर ट्रक की ठोकर से मोपेड सवार घायल हो गया. ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम बामडाडीह निवासी सहदेव पात्र ने पुलिस को बताया की उसके चाचा बालामणी पात्र 07 मार्च को अपने TVS एक्सल मोपेड से शादी घर झिलमिला सरायपाली गये थे. घर लौटते समय बसना के पास NH-53 रोड पर बजाज शोरूम के पास पीछे से आ रहा वाहन ट्रक क्रमांक WB 11 E 9926 के चालक समीम अख्तर ने अपने वाहन ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी. 

हादसे में मोपेड सवार घायल हो गया, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें