20 साल बाद खाली हुआ सागौन बंगला...जोगी परिवार ने नए मकान मे... - CG Sandesh

20 साल बाद खाली हुआ सागौन बंगला...जोगी परिवार ने नए मकान में किया गृह प्रवेश

 रायपुर : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संस्थापक स्व अजीत जोगी का परिवार आज लगभग दो दशक के बाद सिविल लाइंस स्थित निवास सागौन बंगला को छोड़कर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित अपने नव निर्मित मकान में प्रवेश किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज डॉक्टर रेणु जोगी, अमित जोगी और ऋचा जोगी ने विधि विधान के साथ हवन पूजन पूजा कर अपने नवीन मकान में प्रवेश किए। 



हवन पूजन पंडित मोहन तिवारी ने किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम और पूजा अर्चना में प्रमुख रूप पूर्व विधायक आर के राय, पार्टी महामंत्री महेश देवांगन, जोगी परिवार के करीबी मित्र सूर्यकांत तिवारी, मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, अतुल सिंघानिया, प्रदीप साहू, संदीप यदु, निलेश चौहान, माखन ताम्रकार, गजेंद्र देवांगन, अशोक सोनवानी, अविरल सिंह, गौरव तिवारी, अंक़ित मिश्रा सहित पार्टी और जोगी परिवार के सदस्य शामिल होकर जोगी परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें