जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी...लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीतेगी इतनी सीट
भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव व भाजपा की जीत पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जगतगुरु ने बताया है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कितनी सीट जीतने वाली है। जगतगुरु रामभद्राचार्य आज मैहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बीजेपी 370 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। वहीं राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो नया यात्रा पर उन्होंने कहा कि, इसका 2024 के लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इससे पहले भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर भविष्यवाणी की थी। तीन नवंबर 2023 को एक भगवत् कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि, देश के अगले प्रधानमंत्री फिर नरेन्द्र मोदी बनेंगे।
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी ने अपनी इसी कार्यकाल में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई थी। साथ ही राम मंदिर का निर्माण भी हुआ है। इसी के आधार पर बीजेपी 400 सीट जीतने का दावा कर रही है।