कांग्रेस को एक और झटका! इस पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा - CG Sandesh

कांग्रेस को एक और झटका! इस पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है. चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे अपने पत्र में प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा पेश किया है.

चंद्रशेखर शुक्ला ने पत्र के जरिए कहा कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया. लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी.

चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी बारम्बार उपेक्षा और अपमान से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इन पदों में काम करना मेरे लिये दुश्वर है. निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें