CG Accident : बाइक और कार में भिंड़त में दो युवकों की मौके पर... - CG Sandesh

CG Accident : बाइक और कार में भिंड़त में दो युवकों की मौके पर ही मौत

सूरजपुर। सूरजपुर में एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में तुरंत आग लग गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक NH43 पर बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। उसी दौरान सामने से एक कार आ रही थी, दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। इधर घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयीहै. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें