महतारी वंदन योजना की राशि आने से पहले सीएम साय ने किया ट्वीट... - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना की राशि आने से पहले सीएम साय ने किया ट्वीट, कहा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों आज महतारी वंदन योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा।

सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है - 

"छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम...

आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए "महतारी वंदन योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं।

अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।"

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें