प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया... - CG Sandesh

प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

एमपी के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह कह रहा है कि अगर मेरी मौत एक्सीडेंट से होती है या मैं फांसी लगाकर मरता हूं तो इसके लिए प्रेमिका के परिजन जिम्मेदार हैं।

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पूछा गांव के रहने वाले राघवेंद्र ने हनुमान मंदिर के पास बनी दलान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो माता-पिता ने उसे कॉल किया, लेकिन युवक ने कॉल रिसीव नहीं किया। युवक के माता-पिता मंदिर पहुंचे वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल पलेरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें