छत्तीसगढ़ में चंदन लकड़ी की तस्करी करते दो युवक चढ़े पुलिस के ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में चंदन लकड़ी की तस्करी करते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों की लकड़ियां बरामद

जीपीएम। पुलिस ने चंदन की तस्करी करते अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आरोपी मध्यप्रदेश से चंदन लेकर छत्तीसगढ़ ला रहे थे। आरोपियों के पास से 90 किलो के चंदन जब्त किया गया है। जब्त चंदन की कीमत 7 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है।


मध्यप्रदेश से चंदन की लकड़ी काटकर 2 आरोपी छत्तीसगढ़ में लाकर बेचने के फिराक में थे। जिसकी सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर टीकर कला तिराहे के पास संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमें 3 प्लास्टिक के बोरों में चंदन की लकड़ी बरामद की गई।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया, उक्त लकड़ी मध्य प्रदेश के भेलवा गांव के पास से चोरी कर काट कर लाए थे और ऊंचे दाम में बेचते हैं। संरक्षित प्रजाति का वृक्ष होने से उक्त लकड़ी के परिवहन आदि का परमिट नहीं होने से लकड़ी और पिकअप को जब्त कर दोनों आरोपी जितेंद्र सिंह और मोती लाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें