सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका - CG Sandesh

सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका

 गंडई : गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया के दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे रविवार तड़के सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। घटना में मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हैगंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया निवासी इंद्रेश साहू पिता रामाधार साहू 22 वर्ष शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने नए घर सोने गया था। परंतु पुराने घर में सोने की बात कह कर वापस चला गया था। रविवार की सुबह उसका शव दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीणों ने घर वालों एवं पुलिस को सूचना दी।



मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंडई अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की घटना स्थल पर शव परीक्षण करने पर युवक शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिला है। परंतु मृतक के मुंह एवं नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जहर खुरानी का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि मृतक इंद्रेश साहू रात में भोजन करने के पहले घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर स्थित तहसील साहू के ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूरों के साथ शराब पिया था। रात में भी ईट भट्ठे की ओर जाते नजर आया था। जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव पंचनामा कर कई बंदों पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें