आज युवा कांग्रेस करेगें सीएम हाउस का घेराव, मुख्यमंत्री निवा... - CG Sandesh

आज युवा कांग्रेस करेगें सीएम हाउस का घेराव, मुख्यमंत्री निवास जाने वाले सभी रास्ते बंद

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने सोमवार को सीएम हाउस का घेराव करने की घोषणा की है। रोजगार की मांग समेत युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन में युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सप्रे शाला मैदान से लेकर सीएम हाउस के चारों ओर सुरक्षा का तगड़ा घेरा खड़ा किया है।


सीएम हाउस जाने वाले हर रास्ते में बांस-बल्ली लगाई गई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री निवास से करीब एक किलोमीटर दूर नेताजी सुभाष स्टेडियम के पीछे वाली सड़क तक को खोदकर बैरिकेड लगाया जा रहा है। सुबह 11.30 बजे से सीएम हाउस जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया। हालांकि पुलिस अफसरों ने इस बात से इंकार किया है। एएसपी लखन पटले का कहना है कि सुरक्षा के लिए हर रास्ते पर बेरीकेड और टीन का शेड लगाया जा रहा है। लेकिन रास्ता बंद नहीं किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें