जानिए कब से लगेंगी आचार संहिता...छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में ... - CG Sandesh

जानिए कब से लगेंगी आचार संहिता...छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव

 रायपुर। पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल बन चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। सरकारी कर्मचारियों को भी चुनाव में ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। कभी भी चुनाव की आदर्श आचार संहिता लग सकती है। इस बार छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी है। पहले चरण में बस्तर में चुनाव कराए जाने के साथ ही अगले हफ्ते आचार संहिता लगने की संभावना है। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर, वहीं तीसरे चरण में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट पर मतदान हो सकता है।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चुनावों की स्थिति पर गौर करें तो सभी चरणों के चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को एक हफ्ते का समय मिला है। इस बार भी वहीं स्थिति देखने को मिल सकती है।

 


वर्ष 2004 और 2009 में प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराया जाता था, लेकिन 2014 में पहली बार तीन चरणों में चुनाव कराए गए। 2019 की लोकसभा में भी यह प्रक्रिया दोहराई गई। अब तक के चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक 10 मार्च के बाद आचार संहिता पहली बार लगेगी। इससे पहले 10 मार्च के पहले आचार संहिता लागू हो जाती थी।

इस तारीखों में लगी आचार संहिता

2004-29 फरवरी

2009-2 मार्च

2014 -5 मार्च

2019 -10 मार्च

2024 - 12 मार्च से 15 मार्च को संभावित



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें