सूरजपुर में फिर से हाथियों का आतंक,पति-पत्नी पर किया हमला,मौ... - CG Sandesh

सूरजपुर में फिर से हाथियों का आतंक,पति-पत्नी पर किया हमला,मौके पर ही हो गई मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का आतंक एक बार फिर से नजर आ रहा हैं। सरगुजा समेत सूरजपुर के जंगलों में हाथियों का पूरा दल विचरण कर रहा हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। वे लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं और जानमाल का नुकसान कर रहे हैं। ताजा मामला सूरजपुर जिले का हैं जहां हाथियों ने एक दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना किया। एक साथ दो -दो मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।


जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा के रहने वाले दंपत्ति के घर को दो हाथियों ने ढहा दिया। इसके बाद अपनी जान बचाने बुजुर्ग दंपत्ति भाग रहे थे। दोनों हाथियों ने उन्हें दौड़ाया पटककर उन्हें मार डाला। बताया जा रहा हैं कि अपने दल से बिछड़ कर दो हाथी दरहोरा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। बहरहाल वनविभाग और पुलिस ने ग्रामीणों को बचाव और सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें