भीषण सड़क हादसा, SUV ने खड़ी कार को टक्कर मारी, 6 लोगों की म... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा, SUV ने खड़ी कार को टक्कर मारी, 6 लोगों की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुआ। खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।



हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान XUV कार पलट गई। हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें