महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छठवीं FIR..पुलिस और प्रशासन... - CG Sandesh

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छठवीं FIR..पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नामदर्ज नही

रायपुर। महादेव सट्टा मामले में एसीबी/ ईओडब्ल्यू ने साजिश रचकर भ्रष्टाचार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। यह मामले में छठवीं एफआईआर है। ईडी के प्रतिवेदन में दर्ज नामो के आधार पर दर्ज की गई है। एफआईआर में ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल,शुभम सोनी समेत कई कारोबारियो और इससे जुड़े लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।


ईडी ने अपने शिकायती प्रतिवेदन में भी किसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं दिया था। एजेंसी ने सिर्फ कारोबारियों समेत कई सट्टेबाजों के नाम के साथ प्रतिवेदन दिया था। कोल, डीएमएफ, कस्टम मिलिंग,आबकारी गड़बड़ियों की एफआईआर के बाद छठवीं एफआईआर की दर्ज की गई है। ईडी की एफआईआर और एसीबी ईओडब्ल्यू को दिए प्रतिवेदन में भी किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं है। बल्कि ईडी के द्वारा इससे जुड़े लोगो के बयान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम जरूर सामने आए है।इसलिए एसीबी ने किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम अपनी एफआईआर में दर्ज नही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें