महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक प्रदर्शन ,बनाई गई मानव-श्रृंखल... - CG Sandesh

महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक प्रदर्शन ,बनाई गई मानव-श्रृंखला

रायपुर। स्कोप कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंस्टीट्यूट डुमरतालाब, रायपुर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयस्तंभ चौक से घड़ी चौक तक महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई, एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मरीन ड्राईव में सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया।


छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को समाज में प्राप्त उपलब्धियों जैसे- टीचर, पायलट, नर्सिंग ब्रिगेडियर, डॉक्टर एवं वकील जैसे कैरेक्टर का प्रदर्शन कर लोगो को नारी सशक्तिकरण के बारे में समझाया गया। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रषंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया। स्कोप कॉलेज ऑफ नर्सिंग, समाजिक भागीदारी में हमेंषा आगे रहा हैं।


इस कार्यक्रम की रूपरेखा कॉलेज के प्राचार्य नितिन सोनबेर द्वारा तैयार किया गया। इस रैली को सम्पन्न करने में महाविद्यालय श्रीमती ओमकुमारी पतरस, अभिषेक सेमसन, कुमारी नम्रता खुराना, श्रीमति रेखा शर्मा , कुमारी साधना भगत, शिव कुमार साहू एवं कृष्णा कुमार साहू, का सराहनीय योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें