माहे रमजान :रमजान के चांद का हुआ दीदार, आज रखा गया पहला रोजा - CG Sandesh

माहे रमजान :रमजान के चांद का हुआ दीदार, आज रखा गया पहला रोजा

इस्लाम धर्म का सबसे पाक माह रमजान शुरू हो चुका है. भारत में रमजान का पहला रोजा आज यानी 12 मार्च को रखा गया. रमजान में पूरे एक माह तक मुस्लिम भाई रोजा रखते हैं. माहे रमजान उल मुबारक के चांद के दीदार के लिए मुस्लिम भाई, बहनें सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने घरों की छतों पर नजर आए.

पश्चिम राजस्थान सहित देशभर में 12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. चांद का दीदार होने के साथ ही माह ए रमजान का आगाज हो चुका है. सोमवार की शाम चांद दिखते ही उत्साह का माहौल हो गया है. घरों में रोजा रखने की तैयारी तेज हो गई है और रात से मस्जिदों में तरावीह भी शुरू हो गई है. रमजान का महीना बहुत ही रहमतों व बरकतों का महीना है. इस माह में एक नेकी के बदले 70 नेकियों के बराबर सवाब मिलता है.


अमनो-अमन के लिए हुई दुआ
चांद का दीदार होते हुए मुस्लिम भाई एक दूसरे को मुबारकबाद देते नजर आए. पहला रोजा 12 मार्च को अल सुबह शुरू हुआ वहीं, देर रात को हजारों लोगों ने रोजे की नीयत से तरावीह की नमाज अदा की. देर रात तक मुस्लिम भाई-बहनें ने अपने घरों में कुरान ए पाक की तिलावत करते हुए मुल्क की खुशहाली, अमनो-अमन व आपसी भाईचारे की दुआएं करते हुए अकीदत पेश की है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें