Raipur : वन बंधु परिषद महिला समिति का होली मिलन समारोह 14 को... - CG Sandesh

Raipur : वन बंधु परिषद महिला समिति का होली मिलन समारोह 14 को…

रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति द्वारा 14 मार्च को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शाम 4 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की समीक्षा के अनुरूप उनका विशेष सम्मान किया जाएगा।


वही अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया की कार्यक्रम में होली फाग, कविता पाठ के साथ विभिन्न खेल रखे गए है,जिसका लुफ्त महिला समिति के सदस्य उठा सकेंगे। इस मौके पर इच्छुक सदस्य राधा कृष्ण बनकर नाट्य प्रदर्शन करेंगे।

वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया की देशभर के तकरीबन 4 लाख गांव में 1 लाख एकल विद्यायलों के मध्यम से 40 करोड़ वनवासी तक परिषद ने विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पहुंचाया है। वनवासियों को शिक्षित करने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया है। नगर,ग्राम संगठन सहित सेवावृति यह तीनो परिषद के आधार स्तंभ है। संगठन का मुख्य उद्देश्य गांव की अर्थ व्यवस्था सुधारना, रोजगार एवं स्वास्थ्य उपलब्ध करवाना, वनवासियों को शिक्षित करना है।इसी कड़ी में महिला समिति द्वारा वन यात्रा भी की जा रही है,और सुनिश्चित किया जाता की समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक इन सभी सुविधाओ का लाभ पहुंचे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें