रेलवे स्टेशन के पोल पर चढ़ा युवक..लटकते ही जोरदार धमाका, युवक... - CG Sandesh

रेलवे स्टेशन के पोल पर चढ़ा युवक..लटकते ही जोरदार धमाका, युवक बुरी तरह से झुलसा

रायपुर। एक युवक का सुसाइड करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। युवक काम की तलाश में छत्तीसगढ़ से हरियाणा गया था। इस दौरान अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन के पोल पर चढ़ कर झूल गया। पोल पर करेंट के प्रवाह से जोरदार धमाका हुआ और युवक झुलसे हुए सीधे पटरी पर गिर गया। इस हादसे में युवक बुरी तरह से झुलसा और उसे गंभीर चोट भी लगी। घटना के बाद मौके पर आरपीएफ व रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।


जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान रोहित (18वर्ष) निवासी छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला के चांपा गांव के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले ही रोहित अपने परिजनों को दोस्तों के साथ काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार 11 मार्च की दोपहर को उसने किसी के मोबाइल से कॉल किया और कहा कि उसके पास पैसे खत्म हो गए है, उसे दो सौ रुपये चाहिए। परिजनों ने रोहित के बताए नंबर पर 200 रुपये भी भेजा। इसके बाद उसी दिन शाम में हरियाणा अंबाला रेलवे पुलिस ने फोन कर रोहित के सुसाइड की खबर दी। अंबाला के डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि रोहित का पूरा शरीर झुलस गया था। साथ ही एक टांग में भी फ्रेक्चर होने के अलावा चेहरे पर एक जगह चार टांके भी थे। बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें