हत्या या आत्महत्या! रायपुर के होटल में मिली युवती की लाश, कम... - CG Sandesh

हत्या या आत्महत्या! रायपुर के होटल में मिली युवती की लाश, कमरे में ये सामान देख पुलिस हुई हैरान

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित होटल में एक युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती बिहार से रायपुर आई थी। वहीं लाश के पास शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट बरामद हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये पूरा मामला गंज थाना इलाके का है।


जानकारी के अनुसार गंज थाना इलाके के नहर पारा में होटल रिलैक्स इन में देर रात एक युवती की लाश मिली है। वहीं युवती की पहचान नालंदा जिला बिहार निवासी जोया खातून के रूप में हुई है। युवती तीन दिन पहले रायपुर आई थी। और होटल में अपने सहेली के साथ रुकी थी। लेकिन एक दिन पहले ही सहेली अपने घर चली गई। वहीं युवती सोमवार को पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तब स्टाफ ने खिड़की से देखा तो युवती बिस्तर में संदिग्ध हालत में लेटी हुई मिली। और उसके मुंह से खून निकला हुआ था। तभी स्टाफ ने गंज पुलिस को इसकी सूचना दी।

 


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लाश को मेकाहारा अस्पताल के मर्चुरी भेज दिया गया है।  युवती की सहेली से पूछताछ करने पर पता चला की उसके पेट में काफी दर्द था। फ़िलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है की युवती आखिर रायपुर किस काम से आई थी। वहीं पुलिस ने शंका जताई है कि युवती की मौत अधिक मात्रा में शराब पिने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें