पिस्टल की नोक पर शराब दुकान में लूट - CG Sandesh

पिस्टल की नोक पर शराब दुकान में लूट

कोरबा /  कोरबा जिला में पिस्टल की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने शराब दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाश पहले तो एक-एक कर दुकान के अंदर घुसे, फिर काउंटर बैठे स्टाफ पर पिस्टल तानते हुए कैश और महंगी शराब की लूटकर फरार हो गये। लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


लूट की ये वारदात दर्री थानाक्षेत्र के गोपालपुर अंग्रेजी शराब दुकान की है। जानकारी के मुताबिक गोपालपुर मार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में 3 नकाबपोश पहुंचे थे। रात 10 बजें के लगभग शराब दुकान बंद हहो चुकी थी, ऐसे में उन्होंने चौकीदार को अपने झांसे में लिया। चौकीदार अजय केवट ने बताया कि शराब दुकान बंद होने के बाद एक युवक पीछे की तरफ से आया। उसने अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था। युवक शराब देने की जिद करने लगा, इस दौरान पीछे से 2 युवक और आए और रिवॉल्वर सीधे उसकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी दुकान के अंदर घुस गए और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद के साथ ही महंगी अंग्रेजी शराब भी लूटकर ले गए।

दुकान के स्टाफ के मुताबिक तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नही हो सकी है। लूट की वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गये। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है,ताकि वे बदमाश किस तरफ भागे हैं, इस बात का पता चल सके। दर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें