ICAI ने परीक्षा पैटर्न में किया बड़ा बदलाव...अब साल में तीन ... - CG Sandesh

ICAI ने परीक्षा पैटर्न में किया बड़ा बदलाव...अब साल में तीन बार होंगे CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम!

नई दिल्ली। देश में नई शिक्षा नीति आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। वही अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने भी नई शिक्षा नीति के तहत अपने परीक्षा पैटर्न को बदलने जा रही है। खबर है कि मैं में होने वाली परीक्षा के बाद सीए फाऊंडेशन और इंटर परीक्षा साल में तीन बार आयोजित होगी।

इस पर अभी मंथन चल रहा है। उम्मीद है नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी। इस बड़े बदलाव से छात्रों के पास यह परीक्षा देने और अपने अकाउंटिंग करियर में आगे बढ़ाने के अधिक मौके उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर एक्स हैंडल पर शेयर की गई है।

हालांकि आईसीएआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बदलाव को लेकर अपने वेबसाइट पर पोस्ट नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इसके आने की उम्मीद है।


आईसीएआई के अधिकारी धीरज खंडेलवाल ने एक पर पोस्ट किया है, “सीए फाउंडेशन और सीए इंटर स्तर के लिए साल में तीन बार सीए परीक्षाएं शुरू करके सीए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा बदलाव लाने के लिए आईसीएआई द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत है। आगे के अपडेट जल्द ही आईसीएआई द्वारा स्पष्ट किए जाएंगे। #आईसीएआई।”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें