राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों के साथ देखी फिल्म आर्टिकल 370, ... - CG Sandesh

राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों के साथ देखी फिल्म आर्टिकल 370, फ़िल्म की तारीफ़ में कही ये बात

रायपुर। राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक एवं महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खुशी व्यक्त की। इस निर्णय से जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया।


राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते और उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी इस ध्येय के लिए दी थी। उन्हांने कहा कि इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद मंे भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल हरिचंदन ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को अवश्य देखने की अपील की है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें