लोकसभा चुनाव के पहले मोदी कैबिनेट की आज आखिरी बैठक.. अलग-अलग... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के पहले मोदी कैबिनेट की आज आखिरी बैठक.. अलग-अलग वर्गों के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज यानी बुधवार 13 मार्च को कैबिनेट की बैठक होने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक यह बैठक पीएम मोदी के निवास 7-लोक कल्याण मार्ग पर दोपहर 12 बजे होगी। (DA hike Latest News) इस बैठक को लेकर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले यह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक है लिहाजा इस बैठक में पीएम मोदी कई बड़े फैसले ले सकते हैं।




जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पीएम मोदी अपने कैबिनेट के सहयोगियों का आभार और धन्यवाद भी व्यक्त कर सकते हैं साथ ही सभी राजनेताओं को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकते हैं। तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी जो चुनाव होने तक जारी रहेगी.दरअसल, चुनाव आयोग पिछले कुछ महीने से लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर रहा है। इन बैठको में समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की जरूरत और सीमाओं पर कड़ी निगरानी जैसे विषय पर चर्चा किया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें