छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 को रायपुर में ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 को रायपुर में प्रांतीय महासम्मेलन कौन कौन होगा शामिल...जाने पढ़े पूरी खबर

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 मार्च गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह मेडिकल कॉलेज रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग करेंगे वही अति विशिष्ट अतिथि सुनील सोनी जी सांसद रायपुर व टंकराम वर्मा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश ठाकुर प्रदेश संरक्षक, सुशील मिश्रा प्रदेश संरक्षक के गरिमामय उपस्थित में होंगे । 

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के रायपुर जिला सचिव भोजराम मनहरे ने बताया कि यह सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लगभग 3500 व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति होगी । प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग अलग समिति बनाकर उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने एकजुट होकर सभी तैयारी कर ली गई है मेजबान रायपुर में यह महासम्मेलन होने से रायपुर के सभी व्यायाम शिक्षकों में भारी उत्साह है। विजय रत्नाकर ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को उपस्थिति होने की अपील किया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें