बसना : मिक्सचर मशीन में गमछा फसने से हुआ घायल, इलाज के दौरान... - CG Sandesh

बसना : मिक्सचर मशीन में गमछा फसने से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत

बसना थाना क्षेत्र से गली कांक्रीटीकरण के दौरान हादसे की खबर सामने आई है. काम करते वक्त एक व्यक्ति का गमछा मिक्सचर मशीन में फस गया, जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को शाम करीब 5 बजे बेलमुंडी निवासी नरेन्द्र कुमार कोड़ाकू पिता नीलमणी उम्र 48 साल गली के कांक्रीटीकरण में काम कर रहा था। इसी दौरान मिक्सचर मशीन में उसका गमछा फस गया, जिससे उसके सीने एवं पीठ में गंभीर चोंट लगी। उसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें