मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ रमन सिंह से की सौज... - CG Sandesh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया. बता दें कि डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए.


विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘आज निवास स्थान, रायपुर में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात हुई. इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया’.

 

मंगलवार को अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर सीएम साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और राहुल कोठरी मौजूद थे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें