राज्य सरकार ने दी स्वीकृति...छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिक... - CG Sandesh

राज्य सरकार ने दी स्वीकृति...छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। विष्‍णुदेव साय सरकार ने इन कॉलेजों के लिए 1224 करोड़ रुपये की प्रशास‍कीय स्‍वीकृति दे दी है। प्रदेश में ये 4 नए मेडिकल कॉलेज कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और सुदूर नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र गीमद में खोले जाएंगे।


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50-50 सीटें रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले ही हाईपावर कमेटी का गठन कर दिया है। ये कमेटी चारों कॉलेजों के अलावा जशपुर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट देगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन को पत्र लिखकर फंड स्वीकृत करने संबंधी पत्र भेज दिया है। चारों मेडिकल कॉलेज अगले साल शुरू होने की संभावना है। फंड जारी करने के बाद बिल्डिंग बनाने के लिए टेंडर जारी करने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें