2 छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म
झारखंड के गुमला जिले से दो छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है, जहाँ 2 स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग को 13 मार्च, 2024 दिन बुधवार को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आठवीं और दसवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं 9 मार्च को गुमला के टांगीनाथ में मेला घूमने गई थीं. वहां उनकी मुलाकात एक परिचित लड़के से हुई. उसने दोनों को अपनी बाइक पर घर छोड़ने का वादा किया, लेकिन वह दोनों को दूसरी जगह ले गया. वहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों को बुला लिया.
तीनों ने दोनों लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए. लड़कियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
11 मार्च, 2024 को जामताड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया था. घटना के बारे में बताया गया कि इसे अंजाम देने वाले सभी आरोपी दोस्त हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पहले तो पीड़िता से दोस्ती की और उसके बाद चारों दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.