CG : भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, मालिश करने के बहाने कर... - CG Sandesh

CG : भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, मालिश करने के बहाने कर दिया ये बड़ा कांड

कवर्धा : बदलते समय के साथ लोग उन रिश्तों की भी सीमाएं लांघते जा रहे हैं जिनकी इजाजत समाज नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां भाभी के प्यार में पड़कर देवर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब आलम ऐसा है कि भाभी से मोहब्बत के चक्कर में देवर जेल की हवा खा रहा है।

मृतक का नाम बिरसु राम (33) निवासी ग्राम बांगर है। आरोपी का नाम भीम सैयाम (21) है। दोनों सगे भाई थे। आरोपी भीम सैयाम ने अपने बड़े भाई बिरसु की सात मार्च को हत्या कर दी थी। दूसरे दिन आठ मार्च को आरोपी अपने मृतक भाई का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। भीम सैयाम सभी से यह बताया कि उसके भाई की मौत शराब पीने से हुई, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की बिरसु राम की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने भीम सैयाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर भीम सैयाम ने बताया कि उसका अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। दोनों के प्रेम में उसका बड़ा भाई रोड़ा बन रहा था। सात मार्च को उसका भाई शराब के नशे में सोया हुआ था। इसी दौरान गले की मालिश करते-करते मौका पाकर दोनों हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें