CG : सामने आई ये वजह…कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या - CG Sandesh

CG : सामने आई ये वजह…कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या

 दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने गुरुवार की सुबह सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाने में कांस्टेबल विवेक शर्मा सुबह की ड्यूटी पर थे। उन्होंने कुछ देर बाद ही सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे वो खून से लथपथ हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


बताया गया है कि विवेक शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे और वह पत्नी तथा दो बच्चों के साथ इंदरगढ़ में ही रहते थे। उनका पिछले साल ही यहां ट्रांसफर हुआ था। आखिर विवेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, मगर परिवार से जुड़े लोगों ने तनाव में होने की बात कही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें