राजधानी में डकैती का मामला आये सामने, 4 नकाबपोशों ने लूटे 10... - CG Sandesh

राजधानी में डकैती का मामला आये सामने, 4 नकाबपोशों ने लूटे 10 लाख रुपए, इलाके में दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. माना बस्ती इलाके में 4 नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की है. बताया जा रहा है कि लूटेरे घर में रखें लाखों के जेवरात नगदी समेत 10 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए. वहीं नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों का हाथ पैर बांधकर मारपीट भी की है. आरोपियों ने मास्टर-की से अलमारी का लॉकर खोला और घर के कीमती सामान ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मध्यप्रदेश के पत्थर गैंग के होने की आशंका है.

 


जानकारी के मुताबिक, माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. जिसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें